शिवपुरी। माधवराव सिंधिया परमार्थिक न्यास 21 फरवरी को जिला अस्पताल में जाकर गरीब व बेसहारा लोगों को मास्क का वितरण कर उन्हें स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताएगा। वहीं मुख्यमंत्री की कथित भेदभावपूर्ण नीति के विरोध में विरोध प्रदर्शन भी करेगा।
माधवराव सिंधिया परमार्थिक न्यास के ट्रस्टी जगमोहन सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल के शासकीय अस्पताल में भ्रमण की नौटंकी की जा रही है। स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों के हाल चाल जानने हेतु वह स्वयं तो मास्क लगा रहे हैं जबकि निरीह एवं गरीब जनता को भगवान भरोसे छोड़कर अस्पताल में खानापूर्ति की जा रही है।
इस कारण न्यास 21 फरवरी को धिक्कार दिवस का आयोजन कर रहा है। मुख्यमंत्री की कथित नौटंकी की भत्र्सना करते हुए श्री सेंगर ने बताया कि 21 फरवरी को न्यास द्वारा अस्पताल प्रांगण के बाहर मास्क वितरित किये जायेंगे।
न्यास के इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील खलील खान, अन्नी शर्मा, रामकुमार शर्मा, केबी श्रीवास्तव, विष्णु गोयल, अप्पल खान, विष्णु अग्रवाल, अमन गोयल, राजेश पाठक, मनोज राठौर, संजय गुप्ता आदि ने की है।