जीजा ने साली को बंधक बनाया, रातभर करता रहा रेप

0
शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत बिग सिनेमा के पास निवासरत एक युवती से बीती रात उसके जीजा ने, युवती के घर में ही बंधक बनाकर रेप कर दिया है। बताया गया है। युवती को रात भर मारापीटा भी गया है। पुलिस ने युवती के शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भौती थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हई निवासी एक 20 वर्षीय युवती शिवपुरी में रहकर नेहरू युवा केन्द्र मेें काम करती थी। और डीसीए कर रही थी। इस युवती के पास रिश्ते मे जीजा लगने वाला युवक प्रभान सिंह लोधी निवासी भयावन थाना भौती आता रहता था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजेे भी वह उसके यहां आया और उससे बोला कि वह रात को यहा रूकेगा। पीडि़ता ने उससे रूकने के लिए मना कर दिया कि वह उसे अपने कमरे नही रूकने देंगी प्रभान वहा से चला गया रात को वह फिर आया और जबरन उसके कमरे में घुस कर कपड़े से उसका मुंह बाधकर उसकी पिटाई की और रात भर उसका रेप करता रहा। इस घटना से युवती को गंभीर चोटे आई है। पीडि़ता ने सुबह कोतवाली पहु़च कर मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर मेें घुसकर रेप करने मारपीट करने ओर जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!