शिवपुरी ट्रैफिक अपडेट,जाम से बचने के लिए बाइक तक जामकर डाली,बनाए नए पार्किग स्थल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। धनतेरस से लेकर दीपावली तक शहर के बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए शिवपुरी यातायात पुलिस ने अपना त्योहारी ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। अगले तीन दिनों तक शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके माधव चौक को चारों तरफ से भारी वाहनों और कारों के लिए बंद कर दिया गया है।

जबकि टेकरी से सराफा बाजार तक दोपहिया वाहनों की एंट्री पर भी पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया गया है। लोगों को जाम की झंझट से बचाने के लिए इतिहास में पहली बार पोलो ग्राउंड और कस्टम गेट को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है। ऐसे में यदि आप भी त्योहार की बंपर शॉपिंग के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं, तो पुलिस का यह नया रूट-चार्ट और पार्किंग व्यवस्था देखकर ही घर से निकलें।

यातायात विभाग के प्लान के अनुसार पोहरी चौराहा या श्रीराम कॉलोनी की ओर से कोर्ट रोड आने वाले कार चालकों को अपने वाहन पोलो ग्राउंड में पार्क करने होंगे। वहीं सदर बाजार से सराफा की ओर जाने वाले लोगों को वाहन कस्टम गेट पर पार्क करने होंगे। इससे मुख्य बाजारों में वाहनों का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी। 
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि माधव चौक पर सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है। इसलिए यहां चारों तरफ के रास्तों पर भारी वाहन, कार और तिपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। फिजिकल की ओर से आने वाले तथा गुरुद्वारा और लक्ष्मी निवास की तरफ से माधव चौक पहुंचने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। कार चालक लक्ष्मी निवास से कस्टम गेट होकर दूसरे रास्तों से जा सकेंगे। वहीं प्राइवेट बस स्टैंड की ओर से माधव चौक आने वाली कारों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन नीलगर चौराहा या सिद्धेश्वर रोड होकर निकल सकेंगे।

टेकरी से सराफा बाजार तक बंद रहेगी बाइक
धनतेरस से दीपावली तक सराफा बाजार में सर्वाधिक भीड़ रहती है। इसलिए यातायात विभाग ने निर्धारित प्लान के अनुसार टेकरी से सराफा बाजार पहुंचने के लिए दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यहां पैदल जा सकते हैं। वहां से दोपहिया वाहन लेकर आना-जाना नहीं हो सकेगा।

त्योहार पर यातायात के लिए व्यवस्था बनाई है
बाजार में हमने व्यापारियों को समझाइश दे दी है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का यातायात अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलो ग्राउंड और कस्टम गेट पर हम पहली बार पार्किंग करा रहे हैं। माधव चौक पर लोड अधिक न हो, इसलिए रूट डायवर्ट किया है।
रणवीर सिंह यादव, यातायात थाना प्रभारी शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!