शिवपुरी। शिवपुरी शहर को झीलो का शहर भी कहा जाता है। शिवपुरी शहर मे पिछले 15 साल पूर्व शुरू हुए सीवर प्रोजेक्ट के दंश अभी भी झेल रहे है,इस प्रोजेक्ट के लिए शहर की सडको को खोद दिया और शहर वासियो के फेफडे धूल के गोदाम बन गए थे,लोग सीवर के गढडो मे गिरकर घायल हो रह है। 2009 में 68 करोड़ की लागत से शुरू हुए जिस अधूरे प्रोजेक्ट के गड्ढों और लेटलतीफी ने आम जनता को परेशान किया, उस पर अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट ने अपना सख्त हंटर चलाया है।
हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जमीनी जांच के बाद पीएचई (PHE), नगर पालिका और डीपीआर बनाने वाली कंपनी इफको की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जिसके एवज में इन तीनों पर कुल 12 करोड़ 8 लाख रुपए का भारी-भरकम अर्थदंड लगाया गया है। यह ऐतिहासिक फैसला सिस्टम की उस सुस्ती पर एक बड़ा तमाचा है, जिस पर खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कई बार अपनी सख्त नाराजगी जता चुके है और इस प्रोजेक्ट को फैल शब्द से निरूपित कर चुके है,कुल मिलाकर सरकारी मशीनरी की लापरवाही के कारण इस प्रोजेक्ट पर अभी तक 1000 मिलियन भारी भरकम रकम शून्य हो चुकी है।
2024 में कोर्ट में याचिका लगी था,हाई कोर्ट के आदेश से जांच टीम का गठन किया गया और जांच दल शिवपुरी आया था। टीम ने मौके की पड़ताल की थी। टीम ने तीनों विभागों को जिम्मेदार माना। इसके तहत पीएचई पर 6 करोड़ 8 लाख रुपए का अर्थदंड लगा। नगर पालिका पर 4 करोड़ 62 लाख रुपए का अर्थदंड लगा। डीपीआर तैयार करने वाली इफको पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए का दंड लगाया गया। मामले में पिटीशन तैयार करने वाले अधिवक्ता को तीन हफ्ते का समय दिया गया है।
2009 में सीवर प्रोजेक्ट 68 करोड़ की लागत से जिले में स्वीकृत हुआ था। झीलों की नगरी के नाम पर शिवपुरी को यह प्रोजेक्ट मिला था। इस प्रोजेक्ट में वन विभाग सहित कई विभागों के अड़ंगे आए। बावजूद इसके काम चलता रहा। लोग दुर्घटनाओं के भी शिकार हुए। यही नहीं, अब तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है। इसी वजह से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी जता चुके हैं। उस समय खेल मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने भी बैठक लेकर अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए थे। जिसके चलते इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।
2024 में दर्ज इस याचिका पर हाईकोर्ट ने शिवपुरी में जांच के लिए दो बार टीम भेजी। इसके बाद जांच दल ने जो रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी, उसमें तीन विभागों पर 12 करोड़ 8 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। इस पूरी रिपोर्ट पर तीन हफ्ते का समय याचिकाकर्ता को दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।