करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस थाने मे फेसबुक पेज दबंग न्यूज पर मामला दर्ज किया है। पेज को संचालित वाले व्यक्ति पर आरोप है कि इस पेज पर एडीएम करैरा के एक वीडियो पर कट लगाकर चलाया गया,जिससे प्रशासनिक छवि धूमिल करना और किसानों में अनावश्यक आक्रोश पैदा करना था। मंडी सचिव के आवेदन पर करैरा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया गया है।
करैरा कृषि उपज मंडी में किसानों को डांटने के शीर्षक से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने दबंग न्यूज शिवपुरी फेसबुक पेज के यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंडी सचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा मंडी सचिव मंडी सचिव मनोहर सिंह घोष (61) ने 31 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंडी सचिव का कहना है कि कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पेज दबंग न्यूज शिवपुरी पर करैरा मंडी का एक वीडियो सामने आया। इसे करैरा मंडी में किसानों ने किया सस्ती फसल का विरोध, जिसके बाद किसानों को डांटते दिखे एसडीएम करैरा' शीर्षक से पोस्ट किया था।
सचिव का आरोप है कि वीडियो को संदर्भ से काटकर पोस्ट करने का उद्देश्य प्रशासनिक छवि धूमिल करना और किसानों में अनावश्यक आक्रोश पैदा करना था। पुलिस ने फेसबुक पेज के यूजर्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (1), 353(2), 223 और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मंडी सचिव का कहना है कि वीडियो को भ्रामक और संदर्भ से हटकर प्रस्तुत किया है। मंडी सचिव ने बताया कि संबंधित मौके पर एसडीएम मंडी की व्यवस्था बनाए रखने, नीलामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित कराने और किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए व्यापारियों व उपस्थित लोगों को नियमानुसार निर्देश दे रहे थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।