शिवपुरी मे 4 मौत , रेलगाडी से महिला और पुरूष कटकर मरे, इधर 2 युवको की भी मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटो मे जिले के अलग अलग थाना सीमाओ मे 4 मौते होने की खबर मिल रही है। कोलारस अनुविभाग मे 2 घटनाओ मे एक महिला ओर एक पुरूष की मौत हो गई वही 5 भैंसे बीना पैसेंजर ट्रेन से कटकर मर गई। पिछोर मे एक 55 साल के अधेड की संदिग्ध मौत हो गई,जिले के अमोला थाना सीमा मे एक युवक फांसी के फंदे लटका मिला है। सभी मामलो मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। 

पहला हादसा रविवार सुबह कोलारस थाना सीमा के अटरूनी गांव की रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। लुकवासा कस्बे की रहने वाली मनको बाई (70) पत्नी बाबूलाल सेन शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो गई थीं।  रात वह बिना बताए घर से निकल गई। रविवार सुबह करीब 4 बजे रेलवे ट्रेक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

परिजन ने बताया कि मनको बाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इससे पहले भी वह घर से निकल गई थीं। पुलिस ने वृद्ध महिले का शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा शनिवार शाम लुकवासा के कुल्हाड़ी गांव के पास हुआ। पहलवान सिंह यादव अपनी 9 भैंसों को चराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में रेलवे ट्रेक पार करते समय बीना पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर 5 भैंस ट्रैक पर ही रह गई और चपेट में आ गई। उन्हें बचाने की कोशिश में पहलवान सिंह भी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 5 भैंसों की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।


अमोला मे युवक की मौत 
अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद स्थित कुरियाना बस स्टैंड पर रविवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक ने अपने घर के स्टोर रूम में फांसी कर ली। युवक का शव सुबह करीब 6 बजे परिजनों को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
जानकारी के अनुसार परमेश्वर दास (45) पुत्र रामदयाल पाल रविवार सुबह करीब 5 बजे सोकर उठा था। इसके बाद वह बस स्टैंड स्थित एक होटल पर चाय पीने गया और फिर घर लौट आया। सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उसे स्टोर रूम में रस्सी के फंदे से कुंदे पर लटका हुआ देखा। 

तीन महीने पहले युवक ने छोड़ा था शराब पीना
स्थानीय लोगों के अनुसार परमेश्वर दास पाल पहले शराब पीता था, लेकिन करीब तीन महीने पहले उसने एक मंदिर में जाकर शराब छोड़ दी थी। वह स्वभाव से कम बोलने वाला था और अधिकतर अपने में ही रहता था। हालांकि इन परिस्थितियों का आत्महत्या से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। अमोला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

पुलिस को सूचना दी गई। परमेश्वर के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी थी। उसने शुरुआती दौर में डिश केबल का काम किया था। बाद में इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार में भी अपनी पहचान बनाई। परिवार की स्थिति सामान्य होने के बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर गांव में चर्चाएं हैं।

पिछोर में संदिग्ध मौत 
शिवपुरी पिछोर में 55 साल के व्यक्ति  रविवार को संदिग्ध मौत होने की खबर मिल रह है।  मृतक सुबह ही ससुराल से लौटकर आया था। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीएम कराया है। मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संकट मोचन कॉलोनी पिछोर निवासी पप्पू केवट (55) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पप्पू केवट घर से कुछ दूरी पर मौजूद ठाकुर बाबा चबूतरे के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!