शिवपुरी,बांधवगढ की रानी टाइगर MT-3 फिर बनी दूसरी बार मॉ, रिजर्व मे बाघो की संख्या हुई 11

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व के जंगलों से एक बार फिर खुशियों की दहाड़ सुनाई दे रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से शिवपुरी माधव टाईगर रिजर्व से लाई गई बांधवगढ की रानी के नाम से मशहूर बाघिन MT-3 ने दूसरी बार दो नन्हें शावकों को जन्म दिया हैं। करीब 28 महीने पहले भी दो बच्चों की मां बन चुकी इस बाघिन के नए शावकों को मिलाकर अब माधव नेशनल पार्क में बाघों का कुनबा बढ़कर 11 हो गया है।
  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर इन नन्हें मेहमानों की तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी पर मुहर लगाई है। अब तक रिजर्व में 6 शावकों का जन्म हो चुका है। 

पूर्वी रेंज में छह बाघ, एमटी-3 दूसरी बार बनी मां
भरकुली गेट की पूर्वी रेंज में मार्च 2023 में एमटी-1 मादा, एमटी-2 नर और एमटी-3 मादा बाघ को छोड़ा गया था। वर्ष 2024 में एमटी-3 ने पहली बार दो शावकों को जन्म दिया। अब एक बार फिर उसके साथ दो नए शावक दिखाई दिए हैं। इन दोनों शावकों को मिलाकर पूर्वी रेंज में बाघों की संख्या छह हो गई है। लगातार दूसरी बार शावकों का जन्म होना रिजर्व में बाघों के प्राकृतिक प्रजनन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दक्षिण रेंज में भी बढ़ा कुनबा, बड़े हो रहे शावक
सेलिंग क्लब गेट की दक्षिण रेंज में एमटी-5 नर और एमटी-4 मादा बाघ मौजूद हैं। एमटी-4 के साथ पहले दिखाई दिए दो शावक अब बड़े होकर जंगल में घूमते नजर आने लगे हैं। इन दोनों शावकों को मिलाकर दक्षिण रेंज में बाघों की संख्या चार हो गई है। वहीं, एमटी-6 मादा बाघ को जुलाई में भोपाल के वन विहार भेज दिया गया था।

पूर्वी और दक्षिण रेंज में बाघों की बढ़ती मौजूदगी से रिजर्व में बाघों की नई पीढ़ी विकसित होने की तस्वीर सामने आ रही है। हालांकि, एमटी-1 की लंबे समय से निगरानी में मौजूदगी दर्ज नहीं होने का विषय भी वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है।

2023 में शुरू हुआ था बाघों को बसाने का सिलसिला
माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमटी-1 मादा और एमटी-2 नर बाघ को छोड़ा था। इसके बाद 14 मार्च को एमटी-3 मादा बाघिन को जंगल में छोड़ा गया। एमटी-3 ने वर्ष 2024 में दो शावकों को जन्म दिया था।

इसके बाद 7 मार्च 2025 को माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। यह मध्यप्रदेश का नौवां और देश का 58वां टाइगर रिजर्व बना। 10 मार्च 2025 को एमटी-4 मादा बाघिन को छोड़ा गया। बाद में एमटी-5 नर और एमटी-6 मादा बाघ को भी रिजर्व में बसाया गया।

एमटी-3 ने फिर दो शावकों को जन्म दिया
माधव टाइगर रिजर्व के संचालक उत्तम शर्मा ने बताया कि एमटी-3 ने एक बार फिर दो शावकों को जन्म दिया है। वर्ष 2024 में भी वह दो शावकों को जन्म दे चुकी है। नए शावकों के सामने आने से रिजर्व में बाघों की बढ़ती आबादी का सिलसिला आगे बढ़ा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!