रन्नौद / कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा मे आने वाले अकाझिरी गांव मे बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। 4 आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा और बाइक से घसीटते हुए बस स्टैंड तक ले गए। पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अकाझिरी गांव निवासी एक युवक अपनी बड़ी बहन के साथ रामलीला देखने जा रहा था। पानी की टंकी के पास गांव के ही राम गुप्ता, मोनू ओझा,कृष्णा ओझा व ज्योतिष ओझा मिल गए। आरोप है कि चारों ने युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी और घसीटते हुए राम गुप्ता की बाइक से बस स्टैंड तक ले गए, जिससे युवक और घायल हो गया।
आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों राम गुप्ता, मोनू ओझा, कृष्णा ओझा व ज्योतिष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।