शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के गागोनी गांव में सांप के काटने से 17 साल के छात्र आशु गुर्जर की मौत हो गई। आशु शिवपुरी शहर की नमोनगर कॉलोनी में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था।
गुरुवार शाम आशु अपने खेत पर गया था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।