शिवपुरी के स्टूडेंट ने कोटा मे की सुसाइड, JEE की तैयारी कर रहा था, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के एक दुखद खबर राजस्थान के कोचिंग हव के रूप मे जाने वाले कोटा शहर से मिल रही है। शिवपुरी के एक 18 साल के स्टूडेंट ने कोटा के जवाहर नगर मे सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर उसका कोचिंग का टेस्ट था और टेस्ट देने के बाद वह कमरे से नही
निकला, रात 10 बजे जानकारी मिली की स्टूडेट फांसी के फंदे पर लटक गया। 

जानकारी के अनुसार अजीत धाकड़ पुत्र स्वर्गीय अशोक धाकड़ जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के रातीकिरार गांव का रहने वाला था। उसने शिवपुरी में रहकर 12वीं तक पढ़ाई की थी। करीब 6 महीने पहले वह JEE की तैयारी के लिए कोटा गया था और जवाहर नगर थाना क्षेत्र की एक पीजी में रह रहा था। मृतक स्टूडेंटस के परिजनो ने बताया कि रविवार सुबह अजीत से फोन पर बात हुई थी। दोपहर 3 बजे उसका टेस्ट था। वह टेस्ट देने के बाद कोचिंग से पीजी लौट आया था, लेकिन इसके बाद परिजन से संपर्क नहीं हो सका।

रात करीब 10 बजे पीजी में रहने वाले छात्र खाना खाने के बाद टहलने निकल रहे थे। इसी दौरान सामने वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने अजीत को आवाज लगाई। कमरा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो साथियों ने पीजी संचालक को सूचना दी। संचालक ने खिड़की से झांककर देखा तो अजीत फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गई। रात में ही परिजन को सूचना दी गई। सोमवार को  पोस्टमार्टम के बाद शव शिवपुरी लाया जा रहा है।

अजीत के पिता अशोक धाकड़ की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े भाई दिव्यांश ने घर की जिम्मेदारी संभाली और छोटे भाई की पढ़ाई जारी रखी। अजीत अपने बड़े भाई का बेहद लाड़ला था। ग्रामीणों के मुताबिक, अजीत पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था और कम ही बातचीत करता था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!