Shivpuri News: राधा ने मौत से पहले छोडा डिजिटल सबूत, परिजन पहुंचे थाने, हत्या की FIR की मांग

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थान सीमा मे आने वाले गौशाला मे निवास करने वाली एक 27 साल की विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी,अब इस मामले मे आज नया मोड जब आया जब विवाहिता के परिजनो ने एक विडियो पुलिस के सौंपी है,यह वीडियो मृतिका ने अपनी मौत से पहले बनाया था।
मृतिका के परिजनो का कहना था कि हमारी बेटी को दहेज के लिए प्रताडित किया जा रहा था। ससुरालियो पर हत्या का मामला दर्ज करान के लिए मृतिका के परिजनो ने देहात थाने मे डेरा डाल दिया था। 

जानकारी के अनुसार गौशाला मे निवास करने वाले प्राइवेट स्कूल के टीचर सुखवीर धाकड प्रतिदिन के तरह स्कूल मे पढाने के लिए गए थे। सुखवीर का कहना है कि उनकी शादी राधा के साथ एक साल पूर्व हुइ थी। गुरूवार की दोपहर 3 बजे वह स्कूल मे था जब उनको पत्नि के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। 

घटना के समय घर पर कोई नही थी। पत्नि राधा अकेली थी। पति ने बातया कि राधा  राधा अक्सर अपने हाथ के एक निशान को देखकर कहती थी कि वह ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं रह पाएगी।। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

इस मामले मे आज नया मोड जब आया जब राधा धाकड के परिजन दोपहर के समय देहात थाना पुहंचे थे। ​मृतिका राधा धाकड के भाई गिर्राज धाकड ने बताया कि हमारी बहन की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। वीडियो मे वह वोल रही हे कि मेरी मौत का कारण् सास और देवर है। राधा से दहेज की मांग की जा रही थी इसी प्रताडना के कारण उसकी मौत हुइ है,इसलिए राधा की सास,पति और देवर पर मामला दर्ज होना चाहिए।  

पति ने बताई थी हाथ के निशान की बात

मृतका के पति सुखबीर ने पुलिस को बताया था कि राधा के हाथ पर एक निशान था। उसे देखकर वह कथित तौर पर कहती थी कि वह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहेगी। पुलिस ने शुरुआत में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। अब मायके पक्ष द्वारा वीडियो सामने लाए जाने के बाद मामले में नए तथ्य सामने आए हैं।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव के अनुसार, मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच सीएसपी शिवपुरी करेंगे। उन्होंने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

48 घंटे में महिलाओं से जुड़े चार चर्चित मामले

शिवपुरी में बीते दिनों महिलाओं से जुड़े चार अलग-अलग मामले चर्चा में रहे। भदैया कुंड के पास एक महिला को दूसरे पुरुष के साथ पकड़े जाने के बाद मारपीट का मामला सामने आया, जिसमें कार्रवाई की गई। फिजिकल थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति के दूसरी महिला के साथ कमरे में होने की बात कहते हुए दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती नजर आई। वहीं, बिच्छी-मोहनगढ़ का धर्मवीर गुर्जर अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है।

इन घटनाओं के बीच लुधावली में राधा की मौत का मामला अलग गंभीरता रखता है। यहां सवाल सिर्फ एक विवाहिता की मौत का नहीं, बल्कि उसके वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाने का भी है। अब पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि इस मामले में जिम्मेदारी किसकी बनती है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!