Shivpuri News: प्रकाशित हुआ प्रोफेसर्स की लवस्टोरी का लेसन, लिवइन के प्रैक्टिकल पत्नि के आने से हुआ क्रिटिकल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेस (श्रीमंत माधवराव सिंधिया पीजी कॉलेज) मे पदस्थ प्रोफेसर की लवस्टोरी अब सार्वजनिक हो चुकी है, प्रोफेसर कॉलोनी के एक आवास के दरवाजे पर लवस्टोरी के विलेन के रूप मे प्रोफेसर की पत्नि पहुंच गई तो इस लवस्टोरी की किताब के एक एक पन्ने तक खुल गए।
 

लिव इन मे रह रहे अविविवाहित महिला प्रोफेसर के बच्चे के डीएनए तक की मांग की जाने लगी। दरवाजे मे अंदर कैद पति,और उसको मुक्त कराने के लिए ग्वालियर से पहुंची पत्नि 3 घंटे तक ड्रामा करने लगी,पुलिस भी मौके पर पहुंची,लवस्टोरी का अगला सीन फिजीकल पुलिस के रजिष्टर में लिखा जा चुका है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

ग्वालियर निवासी प्रीति राजपूत शिवपुरी की प्रोफेसर कॉलोनी के एक आवास का गेट खटखटाने लगी,प्रीति राजपूत का कहना था कि उनका पति, सहायक प्राध्यापक चेतन्य राजपूत, उसी कालेज की अविवाहित सहायक प्राध्यापक राजवती किरार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। प्रीति का दावा है कि दोनों का एक बच्चा भी है, जबकि उनका खुद का 9 साल का बेटा है जिसे पति ने छोड़ दिया है। प्रीति ने आरोप लगाया कि उनका पति अंदर छिपा हुआ है। हंगामे की सूचना पर डायल-112 और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

करीब तीन घंटे चले गतिरोध के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में प्रीति ने पति और महिला प्रोफेसर के खिलाफ लिव-इन व धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई और बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की। वहीं, प्रोफेसर राजवती किरार ने घर में जबरन घुसने व बदतमीजी करने के आरोप में क्रास शिकायत दर्ज कराई। कालेज प्राचार्य पवन श्रीवास्तव ने दोनों के साथ रहने की पुष्टि की है। 

प्रोफेसर के प्रेम पर प्राचार्य की लगी मुहर
इस मामले मे कॉलेज प्राचार्य पवन श्रीवास्तव का कहना है कि आज मैं बाहर हूं, प्रोफेसर कालोनी में क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन यह बात सही है कि प्रोफेसर चेतन्य और प्रोफेसर राजवती साथ में रहते है। वही टीआई फिजिकल अविनाश राठौड़ के अनुसार दोनों पक्षों के शिकायती आवेदनों पर जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!