बदरवास। बदरवास सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने सिल्वर पार्क के पास एनएच-46 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान कर एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रह्य।
बड़ी जानकारी के अनुसार घुरवार निवासी दुर्गेश यादव गुरुवार सुबह 8:30 बजे बाइक से मंडी में पिता को खाना देने जा रहा था। घुरवार-बदरवास के बीच चंपालाल कुशवाह के घर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे छोटे भाई विकेश ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार दोपहर पीएम के बाद परिजन शव लेकर हाइवे पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना पर बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर जांच पूरी कर हादसे में शामिल वाहन चालक की पहचान की जाएगी। उसका नाम एफआईआर में जोड़ा जाएगा। इसके बाद परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए।
%20(43).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।