शिवपुरी, रास्ता विवाद मे 35 साल की महिला को पीट पीटकर मार डाला,पढिए खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में आने वाले ग्राम खजूरी में रास्ते विवाद को लेकर शुक्रवार को  हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और सास घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार ग्राम खजूरी में रास्ते को लेकर पिछले करीब 10 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला भूरिया पत्नी फेरन जाटव (35 वर्ष) के सिर में चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतिका की सास रामवती पत्नी गंगाराम जाटव तथा पुत्र राहुल पुत्र फेरन जाटव भी घायल हुए हैं। 

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लंबे समय से चले आ रहे रास्ते के विवाद में हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!