BF ने 3 साल तक यूज़ किया फिर छोड़ दिया, उज्जैन की लड़की को भोपाल के लड़के ने प्यार में धोखा दिया

Updesh Awasthee
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की का बॉयफ्रेंड डॉग फूड का बिजनेस करता है। लड़की ने बताया कि लड़के ने शादी के लिए प्रपोज करके उसका विश्वास जीता और फिर हैप्पी होटल में बिना शादी के हनीमून मनाया। उसने 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर ब्रेकअप कर लिया।

रातीबड़ पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती मूलत: उज्जैन की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ कोलार इलाके में रहती है। प्राइवेट जॉब करती है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले नेहरू नगर इलाके में डॉग फूड का व्यापार करने वाले अमन सैनी से उसकी दोस्ती हुई थी। तब युवती भी नेहरू नगर इलाके में रहती थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई और वे मिलने-जुलने लगे। सितंबर 2019 में अमन युवती को रातीबड़ इलाके के एक होटल में लेकर गया।

उसने जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके कुछ दिनों बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो अमन ने उससे लिव-इन रिलेशन में साथ रहने की बात कही। युवती ने यह सोचते हुए कि अमन जल्दी ही उससे शादी कर लेगा, उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना स्वीकार कर लिया।

इस दौरान वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। हालही में युवती शादी की बात पर अड़ गई तो अमन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करने के बाद युवती से मारपीट भी की। इसके बाद युवती रातीबड़ थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!