शिवपुरी। मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम मसूरी की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग शनिवार अचानक सुबह घर से भाग कर थाने पहुंची और थाने में अपने ही मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगी। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता और उसकी मां दोनों मिलकर इंदार के रहने वाले 37 वर्ष के युवक के साथ उसका विवाह कराना चाहते हैं। जिस पर उसने शादी करने से मना कर दिया।
मना करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी मां-बाप के द्वारा दी गई और कहा गया कि तुझे अगर शादी करनी है तो तेरे को महेंद्र से ही करनी होगी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अभी नाबालिग है वह शादी नहीं करना चाहती।
नाबालिग के शिकायत करने पर थाने में किशोरी के माता-पिता को बुलाया गया उन्होंने घर का विवाद बताया और अपनी पुत्री को मनाकर घर वापस ले गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।