दिन का तापमान 3 डिग्री लुढक़ा, बढ़ी सर्दी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दोपहर में भी अब तेज धूप कम हो गई है। दिन का तापमान सोमवार को तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इसके साथ ही, रात में तापमान 8 डिग्री के करीब रह रहा है। आने वाले दिनों में मौसम में तापमान और घटने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को अब सर्दी का न सिर्फ अहसास होने लगा है, बल्कि वे गर्म कपड़े भी पहन रहे हैं। 

गौरतलब है कि रविवार को दिन का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को वह तीन डिग्री नीचे कम दर्ज किया गया। इस दौरान दिन का तापमान सोमवार को 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे आसमान में निकली तेज धूप भी लोगों को अच्छी लगी। 

वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। इसके अलावा मोहल्लों में कुछ जगह तो सुबह के समय अलाव जलना भी शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में तापमान लगातार गिरेगा। दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में कोहरा अधिक पड़ेगा। 

किसानों को बोवनी कार्य में फायदा होगा 
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट से किसानों को बोवनी कार्य में फायदा होगा। जमीन में नमी बनी रहने से बीजों में अंकुरण ठीक ढंग से हो सकेगा। अधिक तापमान में अंकुरण के साथ फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, लेकिन कम तापमान से पौधों में नमी बनी रहती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!