शिवपुरी। गत दिवस विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा के नरवर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम व ग्राम पंचायत थरखेडा में विधायक निधि राशि 05 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं ग्राम पंचायत चकरामपुर के ग्राम उदियापुर में विधायक निधि मद राशि 03 लाख की लागत से निर्मित हुए सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया।
ग्रामजनों द्वारा दोनों ही स्थानों पर सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की जारही थी, जिसके क्रम में विधायक भारती ने विधायक निधि मद से यहां सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया है। निर्मित हुए इन सार्वजनिक सामुदायिक भवन का उपयोग ग्रामवासी अपने सामाजिक, धार्मिक आयोजनों हेतु कर सकेंगे। सामुदायिक भवनों का निर्माण पूर्ण होने पर लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे विधायक भारती का ग्रामजनों ने आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक भारती के साथ बादाम कुशवाह, सीताराम सिंह बैस, देवेन्द्र सिंह बैस, हनुमंत सिंह बैस, रूस्तम जाटव, पूरन जाटव, अजीत सिंह बैस, सरपंच चकरामपुर फूलवती-हनुमंत कुशवाह, सचिव कुवरलाल घनोरिया, सरपंच थरखेडा लीलावती-रोशनलाल, सचिव सुखदेव सिंह, बन्टी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जसपाल बैस एवं सुरेन्द्र जैन बन्टी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।