शोक समाचार: नपा के परियोजना अधिकारी सुरेश जैन की हार्ट अटैक से मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। गुना में पदस्थ परियोजना अधिकारी सुरेश जैन का कल शिवपुरी में स्थित निवास स्थान पर हदयाघात से निधन हो गया। श्री जैन शिवपुरी नगरपालिका में रेवेन्यू ऑफीसर के पद पर थे। जहां से वह स्थानांतरित होकर गुना नगरपालिका में सीएमओ के पद पर पदस्थ रहे इसके बाद वह पदोन्नत होकर गुना मेंं परियोजना अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। 

बताया जाता है कि कल शाम को वह गुना से अपने निवास स्थान शिवपुरी पर आए जहां उन्हें सीने में दर्द हुआ और उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। श्री जैन मृदुभाषी होने के साथ साथ मिलनसार और अच्छे व्यक्त्वि के धनी थे। उनके निधन की सूचना शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 

श्री जैन के निधन पर शहरवासियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में तरूण सत्ता के प्रधान संपादक रामकुमार शिवहरे, नपा सीएमओ रणवीर कुमार, अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, आरआई पूरन कुशवाह, लेखापाल अब्दुल अकबर कुर्रेशी, एई आरडी शर्मा, अशोक चौबे, सहित अनेकों लोग शामिल हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!