प्रेम प्रसंग के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की हत्या

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरावन में आज सुबह 11 बजे के लगभग एक समूह संचालक द्वारा कार्यकर्ता और सहायिका की उस समय कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी जब वही अपने आंगनबाड़ी केन्द्र पर शासकीय कार्य में जुटी हुई थी। 

जानकारी के अनुसार ऐरवान गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पदस्थ कार्यकर्ता भगवती लोधी एवं सहायिका देवापाल काम कर रही थी तभी गांव का ही एक समूह संचालक साहब सिंह ठाकुर वहां आया और कार्यकर्र्ता भगवती लोधी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

यह हत्याकाण्ड वहां पर पदस्थ सहायिका देवा पाल ने देख लिया। तो आरोपी ने देवापाल को भी रास्ते से हटाने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी से काटकर डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूत्रों की मानें तो यह दोहरा हत्याकाण्ड को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया है। बताया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रेम प्रसंग समूह संचालक साहब सिंह ठाकुर से चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना गहरा गया कि साहब सिंह ने आव देखा न ताब और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुल्हाड़ी काट डाला। और इसे सहायिका ने देख लिया जो आरोपी ने सहायिका की भी हत्या कर दी।

इस हत्याकाण्ड में समूह के लेनदेन की खबरे भी आ रही है बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी समूह चलाता था और समूह के भुगतान के लिए आगनबाडी कार्यकर्ता की बिल पर एनओसी भी लगती है। हो सकता है कि यह इसी बिल के पेमेन्ट को लेकर ही विवाद हुआ है और इस कारण यह हादसा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अभी किसी भी तरह का खुलासा नही किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।