लवमैरिज: पति के प्रताडना से तंग आकर कुए में कूदी नवविवाहिता

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिवस प्रियंका जाटव की कुएं में तैरती हुई लाश मिली थी। इस  मामले में पुलिस ने बादमेें महिला के पति पर आत्महत्या उत्प्रेरण सहित दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को ग्राम काली पहाड़ी में प्रियंका जाटव पत्नी नीरज झा उम्र 22 वर्ष निवासी काली पहाड़ी की कुएं में तैरती हुई लाश मिली थी। तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया था। मामले की जांच पिछोर एसडीओपी एसकेएस तोमर द्वारा की गई। 

जांच में सभी साक्ष्यों के आधार पर पाया कि प्रिंयका और नीरज ने विगत आठ-नौ माह पहले लबमेरिज की थी। दोनो ने यह अंतरजातिय विवाह के बाद से एक साथ रहने लगे थेे। यह शादी दोनो ने परिवार बालों के खिलाफ जाकर की थी।

शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा कुछ दिनों बाद ही दोनो में बिवाद होने लगा था। बताया गया है शादी के बाद से नीरज झा प्रिंयका के साथ मारपीट करता था और उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। 

इसी प्रताडऩा से तंग आकर प्रिंयका ने आत्महत्या कर ली। श्री तोमर की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भादवि की धारा 304 बी, 498 ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अनिधियम 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।