सहयोग समर्पण और सहारे की आवश्यकता है: आप

शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी के क्रंतिकारी कार्यकर्ताओं, सेक्टर एवं जिला पदाधिकारियों सहित स भगीय सचिव के यतीन्द्र कुशवाह के मु य आतिथ्य व पर्यवेक्षक बादाम सिंह राजपूत विशेष अतिथि के के साथ संगठन समीक्षा यात्रा का शुभार भ पोहरी, कोलारस, शिवपुरी, करैरा, पिछोर एवं खनियाधाना में पार्टी की संगठन समीक्षा यात्रा की। 

यहां आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा भी इस दौरान संगठन समीक्षा यात्रा में शामिल है और संपूर्ण जिले भर में पार्टी के द्वारा की गई गतिविधियों व कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। 

संगठन समीक्षा यात्रा में संभागीय सचिव यतीन्द्र सिंह कुशवाह, पर्यवेक्षक बादाम सिंह राजपूत के साथ जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने कोलारस में सेक्टर प्रभारी कल्लू धाकड़, के सभी सर्कल प्रभारियों और बूथ संयोजको से चर्चा करते हुए यतीन्द्र कुशवाह स भागीय सचिव ने कहा कि जनता वर्तमान व्यवस्ता से पीडित हैं। 

उसे सहयोग सहारे और समर्पण की आवश्यकता हैं और वो हमें उन्हें देते हुए यह विश्वास दिलाना हैं कि अब आम आदमी पार्टी जनता के साथ हर महत्वपूर्ण समस्या में साथ निभाने का वादा करती हैं। शिवपुरी में सेक्टर प्रभारी विपिन शिवहरे और अब्दुल आरिफ  के सभी सर्कल प्रभारियों और पोलिंग बूथ सँयोजको से चर्चा की। 

ग्वालियर से आए भगवान सिंह कुशवाह, जिला सचिव राजेश कुशवाह, जीतू ओझा, देवेंद्र बघेल, योगेश सगर सभी ने सर्कल प्रभारियों के कार्य की सराहना कर उन्हें प्रेरित किया। 
                      
खनियाधाना में आत्मीय स्वागत और हुई सभा 
खनियाधाना क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी अवधेशपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में यहां संभागीय पर्यवेक्षक यतीन्द्र कुशवाह व पर्यवेक्षक बादाम सिंह राजपूत, जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा का आत्मीय स्वागत किया और यहां सभा हुई। यहां आधा सैकड़ा से अधिक लोगों की उपस्थित में पार्टी गतिविधियों को लेकर चर्चा की और सेक्टर प्रभारी से आशा जताई कि वह पोलिंग बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। इसके अलावा जहां सर्किल प्रभारियों से उनके पोलिंग बूथों पर बूथ संयोजकों की नियुक्तयों की समीक्षा की और तत्काल प्रभाव से यदि कोई बूथ शेष रहता है तो उस बूथ पर संयोजक की नियुक्तियां किए जाने की बात भी कही।