गुरूगोरख नाथ जन्मभुमि विवाद: तरूण सत्ता ने किया भास्कर की खबर का खडंन

शिवपुरी। आज दैनिक भास्कर ने एक खबर प्रकाशित की है कि शिवपुरी नगर गुरूगोरख नाथ की जन्मस्थली है। इस खबर का खंडन आज तरूण सत्ता ने कर दिया कि कोई प्रमाण नही है कि गुरू गोरख नाथ यहां जन्मे है। 

आज सुबह दैनिक भास्कर अखबार ने खबर प्रकाशित की थी और उसमे यहां दावा एक मात्र वर्जन के आधार पर कर दिया था कि नाथ संप्रदाय के गुरू गोरखनाथ की जन्मस्थली शिवपुरी में ही है और जिस बाबडी का जीर्णोद्वार गोरखनाथ मंदिर में परिसर में प्रशासन द्वारा किया जा रहा है वह गोरखकुंड है इसी कुंड में से गुरूगोरख नाथ का प्रकाट्य हुआ था। 

लेकिन भास्कर इसी खबर का खडंन बडी ही दमदारी से शिवपुरी से सांध्य प्रकाशित तरूण सत्ता ने कर दिया संपादक अशोक कोचेटा के एक लेख ने दावा किया है कि कोई ठोस प्रमाण नही है कि गोरखनाथ यहां शिवपुरी में जन्मे है। लेख में दावा किया है कि गुरू गोरखनाथ की जन्म स्थली शिवपुरी थी यह गलत और भ्रामक जानकारी है। हालांकि सच्चाई तो यह है कि गोरखनाथ का जन्म कब और कहां हुआ था। इसके बारे में पुख्ता और प्रामाणिक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

लेकिन जो कुछ भी दस्तावेज, किताबें और समकालीन महापुरूषों के बारे में जानकारी मिलती है उससे इतना तो पता चलता है कि अमेठी जिले का सूफीसंत मलिक मोहम्मद जायसी के गांव जायस में गुरूगोरख नाथ की जन्म स्थली होना सर्वाधिक संभावित है। 

इसके अलावा बंगाल, गोरखपुर, काठमांडू के नाम भी जन्म स्थली के रूप में सामने आये हैं। गुरू गोरखनाथ का जन्म कब हुआ इस विषय में जब खोजबीन की जाती है तो उनका काल नवीं शताब्दी से लेकर 15 वीं शताब्दी तक होना संभावित है।

अब देखना यह है कि क्या दैनिक भास्कर अपनी एक्सक्लुसिब खबर के समर्थन में कोई नए तथ्य प्रस्तुत कर पाता है या केवल चर्चाओं में बने रहने के लिए इतिहास की भ्रामक जानकारी पाठकों को परोस दी गई।