शोक समाचार: गुप्ता इलैक्ट्रिकल्स के संचालक रामजीलाल गुप्ता नही रहे

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के प्रसिद्व व्यवसाई गुप्ता इलैक्ट्रिकल्स के संचालक रामजीलाल गुप्ता पुत्र स्व: श्री कल्याण गुप्ता कार्यावाले नही रहे है। उन्होन अपनी अंतिम सांस 5 बजे शिवपुरी अस्पताल मे ली है। 

जानकारी के अनुसार रामजीलाल गुप्ता अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार छोड गए है उनका 1 पुत्र और 3 पुत्रिया है, स्व: गुप्ता जी की 2 पुत्रिया डॉ. है और एक पुत्री बैंक में है। स्व: रामजीलाल गुप्ता पिछले 1 वर्ष से कैंसर की बीमारी से लड रहे थे। आज दोपहर को उनकी अचानक स्वास्थय बिगड गया और उन्है शिवुपरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्होने 5 बजे अंतिम सांस ली है। उनके इस अचानक निधन से परिवार और शहर के व्यापारियों में शोक की लहर है।