भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा अटल जी का जन्म दिवस

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ दोपहर 2 बजे मनाया जाएगा।  

इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय अरविन्द कोटेकर मु य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

भाजपा नगर अध्यक्ष भानू दुबे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 25 दिस बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस है। इस जन्म दिवस को ााजपा कार्यालय पर आज दोपहर 2 बजे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 

इस अवसर पर मिठाईयां बांटी जाएंगी और गरीबों को फल का वितरण भी किया जाएगा। जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मु य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द कोटेकर की गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 अटल जी के जन्म दिवस समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व नपाध्यक्षों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह में उनकी गरिमापूर्ण उपस्थिति प्रार्थनीय है।