बाल एवं महिला अपराध रोकने के लिए पुलिस ने बनाई योजना

शिवपुरी। जिले में बाल एंव महिला अपराधो को रोकने के लिए पुलिस ने अब कडे कदम उठाने का मन बना लिया है। शिवपुरी एसपी मों.युसूफ कुर्रेशी ने आज इस मामले में प्रेस को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

जानकारी में बताया गया है कि छोटी बच्चियो के साथ दुराचार करने वालो के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यादेश के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करेगी। एनएसए की यह कार्यवाही कन्या भू्रण हत्या में लिप्त पाए गए चिकित्सकों के खिलाफ भी की जाएगी।

महिला अपराधो के आरोपियों के पकड़े जाने पर ऐसे अपराधो को चिन्हित कराकर न्याय पालिका से सामंजस्य स्थापित कर ऐसे मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलवाया जाने के प्रयास किए जाऐंगें।

उन्होने बताया कि अपहरण के मामलों में भी पुलिस तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रांरभ करेंगी। देह व्यापार तथा इसके लिए छोटी बच्चियों की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी अभियान शुरू किया जा रहा है।

जिलें में अश्लील विडिय़ो और अश£ील साहित्य बेचने वालो के खिलाफ स त कार्यवाही होगी तो वहीं सोशल मिडिय़ा और सिनेमाघरो पर भी स त कार्यवाही की जावेगीं।

आपरेशन मंजनू को प्रभावी ढंग से मंदिरों और कोचिंग सेंटर व अन्य महिला बहुल क्षेत्रों में चलाया जाऐंगा। तहसील और ब्लॉक स्तर प्रत्येक थाने में महिला कर्मचारियों अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में महिला सैल को विशेष दायित्व सौंपे जा रहे है।