विधायक भारती पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत

शिवपुरी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अनुशंसा पर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शिवपुरी की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। 

अपने मनोनयन पर विधायक भारती ने उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्त का आभार व्यक्त किया है। 

श्री भारती को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अशोक खण्डेलवाल, संजय गौैतम, हरिओम राठौर, विमलेश गोयल, तेजमल सांखला, विमल जैन मामा, दिलीप मुदगल, अभिषेक शर्मा बट्टे, ओमप्रकाश जैन ओमी, अजय खैमरिया, डॉ. रामकुमार शिवहरे, अशोक कोचेटा, प्रमोद भार्गव आदि ने हार्दिक बधाई दी हैं।