सियार के हमले में नानी और नाती घायल

शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम सढ़ के जंगल में कल दोपहर एक सियार ने वहां खेल रहे एक बालक और महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

रात्रि में दोनों घायलों को बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया जहां बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर दो बजे संतो पत्नि किशोरी आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सढ़ अपने नाती छोटू पुत्र अशोक आदिवासी उम्र 5 वर्ष को लेकर जंगल में लकडिय़ां काटने गई थी जहां एक सियार ने बालक पर जान लेवा हमला बोल दिया। 

जिसे बचाने आई उसकी नानी संतो पर भी सियार ने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सियार के हमले की सूचना जंगल में मौजूद अन्य लोगों को लगी तो वह वहां एकत्रित हो गए और सियार को लाठियों और पत्थरों से मार-मार कर वहां से भगा दिया। 

इसके बाद दोनों घायलों को बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों का उपचार किया गया। लेकिन बालक की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।