स्कूल जा रहे आशीष को ट्रक ने रोंदा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आज सुबह पोहरी बाईपास पर स्थित पैट्रोल पंप के निकट  ट्रक और मोटरसाइकिल की भिडंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक ज्ञान प्रभात स्कूल में शिक्षक था और सुबह स्कूल में पढ़ाने के लिए घर से निकला था। तभी घर से चंद कदम दूर यह हादसा हो गया।
घटना के बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर कोतवाली में रख लिया और युवक के शव का पीएम कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी नं. 27 के पास रहने वाला युवक आशीष भार्गव पुत्र राजकुमार भार्गव उम्र 22 वर्ष आज सुबह 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल नंबर एमपी 33,  एमडी 2531 पर सवार होकर घर से स्कूल पढ़ाने के लिए जा रहा था। तभी ग्वालियर की ओर से आ रहे एक ट्रक क्रमांक एमएच 04 एच 6989 ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जाता है कि मृतक युवक का हाल ही में विवाह तय हुआ था। ऐसे में यह दर्दनाक हादसा उसके परिवारों के लिए दिल दहला देने वाला था। इस घटना से पूरा परिवार सदमें है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!