भाजयुमो मंडल कोलारस की कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, जिला प्रभारी विनय जैन के निर्देशन में कोलारस मंडल की कार्यकारिणी घोषित की।

कोलारस मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सिकरवार की कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में गिर्राज चतुर्वेदी, हर्ष राजावत, प्रमोद चतुर्वेदी, शिवेन्द्र रघुवंशी, मुकेश शर्मा, महेन्द्र रावत खेरोना, महामंत्री कुलदीप धाकड़ एवं राम सड़ैया, मंत्री खेमराज धाकड़, महेन्द्र राजावत, निशांत सरदार, मोहित यादव, महेन्द्र रावत पिपरोदा, राजकुमार जाटव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष विनय परमार, कार्यालय मंत्री अनिल कुशवाह, मीडिया प्रभारी प्रवीण बैरागी, सह मीडिया प्रभारी अरविंद दांगी, आईटी सेल एमपी रघुवंशी, सह आईटी सेल डॉ. महेन्द्र धाकड़, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप निवोरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुशवाह, प्रचार मंत्री भरत धाकड़, सह प्रचार मंत्री चरत रावत एवं देशराज परिहार को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।