माखन सिंह धाकड़ बने भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष

बैराड। जिले के पोहरी विकासखंड में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के अध्यक्ष पद पर माखन सिंह धाकड़ को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के वर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह धाकड़ ,प्रदेश सचिव तपन अरोरा,एवं संभागीय उपाध्यक्ष कमरअहमद खान जी की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है।माखन सिंह धाकड़ द्वारा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति का पोहरी विकासखंड का अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी हद तक फैल गई है। शिवपुरी जिला भी इससे अंछूठा नहीं है क्योंकि आए दिन शिवपुरी में अपर कलेक्टर से ले कर पटवारी,सचिव,उपयंत्री,तहसीदार तक लोकायुक्त की टीम द्वारा भ्रष्टाचार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है लेकिन अभी भी भ्रष्टाचार जारी है।

किसी को भी यदि कोई राजनेता या अधिकारी,कर्मचारी भ्रष्टाचारी की बात करता है तो आप हमसे संपर्क करें हम आप को न्याय दिलवाएंगे । भ्रष्टाचार से मुक्त करा कर अपने पद के दायित्व का निर्वहन करेंगे विकास खंड के अध्यक्ष का पद का पदीय दायित्व माननीय तपन अरोरा द्वारा मुझे सौंपा गया। 

माखन सिंह धाकड़ जो कि वर्तमान में अखिल भारतीय किरार धाकड छत्रिय कल्याण सामाजिक महासभा में जिला अध्यक्ष के रुप में भी काफी सक्रिय होकर अपना कार्य कर रहे है इनके द्वारा गरीब कन्याओं की शादी भी करवाई गई है।

समाज सेवा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को हटाने में कड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं बैराड़ नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज प्रेस के माध्यम से उठा कर गरीबों को अपने हितों का लाभ दिलाया गया माखन सिंह स्वयं जन हितेषी कार्यों में विश्वास के साथ कार्य कर जनता की सेवा करते रहे हैं चाहे गरीब छात्रों की पढ़ाई का मामला हो या गरीब व्यक्तियों मैं त्योहारों पर भोजन वितरण इस प्रकार के समाज सेवा के कार्यों से सरोकार रखकर जन हितेषी कार्य जनता के बीच में,बस्तियों में धूम धामका करते रहते हैं।

माखन सिंह के द्वारा अपनी कार्यकारिणी का भी विस्तार पर उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश चिडार,ब्लॉक सचिव केदार सिंह यादव, सचिव सुनील कुमार शर्मा,रवि शंकर ओझा सचिव,भमर वघेल सदस्य,के पी रावत सदस्य,नरेश कुमार ओझा सदस्य को मनोनीत किया गया है।

माखन सिंह धाकड़ को बरिष्ट पत्रकार भगवती सिंघल,डॉ.जनवेद सिंह बर्मा,रामगोपाल वर्मा नदौरा वाले,रामबाबू मंगल भाजपा मंडल अध्यक्ष बैराड, जगदीश गोवरा पूर्व मण्डी अध्यक्ष, मनीष वंसल अध्यक्ष युवा मोर्चा बैराड,हर्षवर्धन (सोनू) व्सास न.प. उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा पत्रकार,रानू मुदगल पत्रकार,अरविंद वंसल पत्रकार,धीरज ओझा पत्रकार, हाकिम सेन (पार्षद)एवं जिला सह संयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ शिवपुरी,श्याम सोनी अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बैराड,अभिजीत भदौरिया महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नगर बैराड, प्रमोद परिहार महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नगर बैराड,प्रिन्स प्रजापति मंत्री भाजपा युवा मोर्चा नगर बैराड,शैंकी वंसल ,आईटी सह संयोजक किसान मोर्चा मण्डल  बैराड.डॉ. श्रीनिवास धाकड़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य,डॉ.शिवसिंह धाकड़, दिलीप शर्मा,रायसिंह धाकड़,राजेश धाकड़,अनेक रावत,सियाराम धाकड़,सतीश वैरागी,प्रदीप सैैन,आदि लोगों ने  बधाई दी।