कोलारस उपचुनाव में दावेदारी दिखा रहे वीरेन्द्र रघुवंशी सहित 12 कांग्रेसीयों को 6-6 बर्ष की सजा

कोलारस। जिले के कोलारस के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेष भदकारिया ने पूर्व विधायक व कोलारस से भाजपा से टिकिट की दावेदारी दिखा रहे भाजपा नेता वीरेन्द्र रघुवंशी व तत्कालीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेडा, राजकुमार रघुवंशी, अब्दुल रफीक, रफीक खान, अमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद पठान, गौरव शर्मा, माताचरण शर्मा, सोहेल काजी, केशवसिंह धाकड़, अजय शर्मा सहित 12 कांग्रेसियों को 6-6 माह की सजा व 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। 

अभियोजन के अनुसार वर्ष 30 जनवरी 2011 को कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा सेसई में आयोजित छात्रावास के उदघाटन समारोह कार्यक्रम में भाग लेने आए थे तब पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता वीरेन्द्र रघुवंशी कांग्रेस में थे और उन्होंने नरोत्तम मिश्रा का घेराव कर चक्काजाम किया था तथा काले झंडे दिखाए थे व पुलिस के साथ इनकी झड़प भी हुई थी। 

यह सभी कांग्रेसी छात्रावास की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए थे और पथराव किया था जिसमें पुलिस दीवान राजेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बाद में घायल राजेन्द्र यादव, आरक्षक हीरालाल और विनय की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया था जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई उपरांत सोमवार को यह सजा सुनाई है। जिसके बाद देर शाम सभी को जमानत दे दी गई।