जैन समाज के निर्विरोध चुनाव में राजेश कोचेटा पुन: बने अध्यक्ष

शिवपुरी। स्थानकवासी जैन समाज के चुनाव आज काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए राजेश कोचेटा का पुन: निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ वहीं महामंत्री के पद पर हर्ष कोचेटा और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्मल कर्नावट पुन: सर्वसम्मति से चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के अनेक लोगों ने बधाईयां दी हैं। 

वहीं निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कोचेटा के नेतृत्व में समाज की बैठक में यह तय किया गया कि वर्ष 2018 के चार्तुमास के लिए प्रसिद्ध जैन साध्वी रमणीक कुंवर महाराज साहब आदि सतियों की विनती की जाए। इसके लिए समाज का प्रतिनिधि मंडल 16 सितंबर को सुजालपुर रवाना होगा। जहां साध्वी रमणीक कुंवर जी आदि का चार्तुमास चल रहा है। 

प्रारंभ में समिति के कोषाध्यक्ष ने विगत वर्ष में हुए खर्चों का ब्यौरा पेश किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई तथा राजकुमार जैन श्री माल ने लिखित रूप से और मौखिक रूप से राजेश कोचेटा को पुन: अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन संजय लूनावत, मुकेश चौधरी, अशोक जैन, पंकज गूगलिया आदि ने किया। जबकि  अध्यक्ष राजेश कोचेटा ने इच्छा व्यक्त की कि अध्यक्ष पद पर काम करने का किसी और को मौका भी मिलना चाहिए, लेकिन इस पक्ष में किसी भी सदस्य ने कोई राय नहीं रखी बल्कि सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि श्री कोचेटा के नेतृत्व में समाज की कार्यकारिणी बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है। 

इसलिए बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है। अध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी का नाम सामने नहीं आया। इस पर राजेश कोचेटा को अध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित कर दिया गया। पूर्व की कार्यकारिणी के महामंत्री हर्ष कोचेटा तथा कोषाध्यक्ष निमल कर्नावट को भी यथावत रखा गया है। निर्वाचन के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला से स्वागत  किया गया। 

निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में राजकुमार श्रीमाल, संजय लूनावत, भूपेंद्र श्रीमाल, मुकेश चौधरी, त्रिलोक कर्नावट, मोतीचंद कर्नावट, पंकज गूगलिया, रीतेश विपिनचंद्र गूगलिया, रीतेश जैन, प्रवीण गूगलिया, हरी शर्मा, पारस लुक्कड़, संजय मूथा, हेमचंद्र कोचेटा, अशोक कोचेटा आदि ने हार्दिक बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि नवीन कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज की धर्म क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति होगी। 

चार्तुमास की विनती के लिए संघ का प्रतिनिधि मंडल सुजालपुर जाएगा
स्थानकवासी जैन समाज की बैठक में सर्व सम्मति से यह तय किया गया कि वर्ष 2018 में प्रसिद्ध जैन साध्वी रमणीक कुंवर जी महाराज साहब का चार्तुमास कराने का प्रयास अभी से प्रारंभ किया जाए। इसके लिए यह तय किया गया कि समाज का प्रतिनिधि मंडल 16 सितंबर शनिवार को शिवपुरी से चलकर सुजालपुर जाएगा। जहां साध्वी रमणीक कुंवर जी का चार्तुमास चल रहा है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संजय लूनावत करेेंगे और इसमें पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी जाएंगी।