नष्ट हुई फसलों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की शिवपुरी जिले की नष्ट हुई फसलों को लेकर आज एस डी एम कोलारस को ज्ञापन दिया। जिसमे सेंकडो किसान मौजूद थे। एस डी एम प्रजापति जी ने आश्वासन दिया है की सात दिवस के अंदर बिजली विभाग की वसूली पर रोक लगा दी जाएगी एवं फ़सलों का तुरंत सर्वे कल से ही शुरु किया जाएगा। 

सात दिवस के अंदर रुकी हुई बीमा राशि भी किसानों के खातों में पहुंच जाएगी यदि यह मांगे पूरी नहीं होती तो भारतीय किसान संघ सडक़ों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के समय भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बंटी यादव, जिलामंत्री भगवत दांगी, जिला सहमंत्री राकेश दांगी, कोलारस तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी, शिवपुरी तह. अध्यक्ष राजेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष शेखर रावत जयकिशन, तह.युवा वाहिनी अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह किशोर सिंह दांगी मीडिया प्रभारी विवेक व्यास, दिलवाग, सरदार नेपाल, सरदार मुकेश दांगी, घूमन सिंह, भूरा यादव, कल्लू गुर्जर, दीपक दांगी सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।