उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य बने विवेक श्रीवास्तव

शिवपुरी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव का स्थानांतरण खंडवा जिले के शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हरसूद किया गया है। उनके स्थान पर विवेक श्रीवास्तव को प्राचार्य बनाया गया है। वहीं मॉडल स्कूल के प्राचार्य के रूप में विनय बोहरे को पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश लोक शिक्षण मध्यप्रदेश आयुक्त नीरज दुबे ने अपने पत्र क्रमांक 2017/1129 दिनांक 27.07.2017 से जारी किया है। 

विदित हो कि उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में अशोक श्रीवास्तव प्राचार्य के रूप में पिछले लंबे समय से पदस्थ थे और उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय ने कई आयाम हासिल किए थे लेकिन हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में उनका स्थानांतरण शिवपुरी से खंडवा कर दिया गया है जबकि उनके स्थान पर शिक्षाविद विवेक श्रीवास्तव को प्राचार्य बनाया गया है।