भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने महिला मोर्चा की बहनों से बंधवाई राखी

शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की द्वारा आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भाजपा कार्यालय कोठी नम्बर एक पर आदिवासी व महिला मोर्चा की बहिनों से राखी बधाई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि प्रेम बहुत बड़ी पूंजी है भाजपा कार्यकर्ताओं को छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलकर उससे अच्छे संबंध बनाना चाहिए और संगठन का विस्तार करना चाहिए। क्योंकि छोटे बड़े कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक होते हैं। हम सब मिलकर ही आगे मिशन को फतेह करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यालय मंदिर के सामान मानना चाहिए। क्योंकि यहां से  ही हम अग्रिम पंक्ति में पहुंचते हैं। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की बहिनों द्वारा प्रेम व्यवहार के माध्यम से आज जो रक्षा सूत्र बाधा जा रहा है यह प्रेम के साथ मुझे रक्षा का भी संकल्प दिलाता है, भाई बहिन के प्रेम को हमेशा चला आया है।

 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, माखन लाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ओमप्रकाश जैन ओमी, जितेन्द्र जैन गोटू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनुराग अष्ठाना, डॉ. राकेश राठौर, अमित भार्गव, डॉ. विजय खन्ना, हरवीर सिंह, नरवर जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सपना दुबे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा, रिशिका अष्ठाना, प्रतिभा जैन, सरोज धाकड़, सहित अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।