भारतीय किसान संघ के कल्याण सिंह यादव(बंटी) बने जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ की गत दिवस काली माता मंदिर पर जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकान्त दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रांत मंत्री पवन शर्मा भाटी की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष पद पर रहकर किसानों के हित मे कार्य करने वाले कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया) को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

इस मनोनयन के प्रति नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने संगठन के क्षेत्रीय, प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है और विश्वास दिलाया है कि वह दिए गए दायित्व के प्रति पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस मनोनयन के दौरान जिले भर के सैकड़ों किसान मौजूद थे।