महाराष्ट्र समाज में बच्चों का हुआ सामुहिक उपनयन संस्कार

शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी में विगत दिनों सामुहिक उपनयन संस्कार का आयेाजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्वालियर से पधारे गुरूजी गौरव नेवालकर एवं सोनू उमडेकर के मार्गदर्शन में विधि विधान से संपन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष विनय राहुरीकर नें बताया कि उपनयन संस्कार का कार्यक्रम सुबह 7 बजे देव देवक स्थापना के साथ शुरू हुआ। प्रात: 9 बजे उपनयन संस्कार में भाग लेने वाले बच्चों का माताओं के साथ मातृ भोजन हुआ। उन्होंनें कहा कि उपनयन संस्कार दो मुहुर्तों में प्रथम मुहुर्त समय 10 बजकर 58 मिनिट तथा दूसरा मुहुर्त 11 बजकर 03 मिनिट पर मंगल अष्टक के साथ संपन्न हुआ। 

उन्होंनें कहा कि कार्यक्रम होने के बाद हवन पूजन तथा दोपहर 01 बजे समाज बंधुओं के परिवारजनों, रिश्तेदारों का सामुहिक भोज गणेश मंदिर परिसर में हुआ। सांयकाल 05 बजे सभी यज्ञोपवित धारण करने वाले बच्चों की देवदर्शन हेतु मंदिर परिसर से माधव चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 

समाज के ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. डी.एस. धुवेकर, शरद जावडेकर, विलास चांदोरकर, एम.आर. नेवासकर, दिवाकर चितले, श्रीरंग चितले, दिलीप शिधोरे, सुधीर फडनीस, संजय वांगीकर, अतुल देसाई, हेमन्त फडनीस, लक्ष्मण मरकले, मधुकर शेवगांवकर, शरद जावडेकर, दीपक आठवले, प्रभाकर कम्पूवाले, पुरूषोत्तम उमडेकर, सुभाष चालीसगांवकर, अविनाश आगवेकर, संतोष दर्शनी, प्रशान्त चालीसगांवकर सर्वेश पुरोहित, श्रीकांत तेलंग, संजय सिंखेडकर, विश्वास काले, सुजीत दहीभाते, श्रीकांत नेवालकर, प्रभाकर गुम्फेकर, सी.के. रत्नाकर, विकास तीसगांवकर,मनीष केलकर,रजनी चांदोरकर, वंदना वांगीकर,नीलम जावडेकर,अल्पना देसाई,मंजुषा हिंगणे,लेखा मरकले,सरिता राहुरीकर,रश्मि दर्शनी, प्रियंका पुरोहित, मंगला काले,सारिका सिंखेडकर, कीर्ति दहीभाते आदि सभी महाराष्ट्रीयन परिवारजनों नें कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।