आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट बहुत जरूरी: भानू दुबे

शिवपुरी। आत्मरक्षा के गुर एवं शारीरिक व्यायाम सिखाने के उद्देश्य से सुमन स्किल डेवलपमेंट एण्ड चैरिटेवल फाउण्डेशन के तत्वाधान में ताईक्वान्डो व मार्शल आर्ट का एक माह का प्रशिक्षण आज प्रात: 10 बजे कोठी नम्बर 27 के पीछे मदर टेरेसा पब्लिक हाईस्कूल में अतिथियों के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ किया गया। इस मौके पर मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक हितेन्द्र डांडे व कुलदीप डांडे द्वारा छात्र एवं छात्राओं से कराते का प्रदर्शन कराया गया। यह प्रशिक्षण शहर वासियों के बच्चों को नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने कहा कि आज के आधुनिक समय में बगैर हथियार के अपनी सुरक्षा करना मार्शल आर्ट की कला है। आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का आना बहुत जरूरी है। 

विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी एवं शिक्षक मधूसुदन चौैबे ने शिविर शुभारंभ अवसर पर कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में शारीरिक शिक्षा का होना भी बहुत जरूरी है। जिसके माध्यम से बच्चों के शरीर का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला सब इस्पेक्टर गायत्री इटोरिया ने कहा कि मार्शल आर्ट आत्म सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कला है। इस कला के माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकता है। 

संस्था अध्यक्ष गोपाल राठौर ने कहा कि यह नि:शुल्क  प्रशिक्षण 10 जून से प्रारंभ होकर 10 जुलाई तक प्रात: 8:30 से 10 बजे तक प्रशिक्षक हितेन्द्र डांडे, कुलदीप डांडे द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह स्कूल संचालक गजेन्द्र शिवहरे व संस्थाध्यक्ष गोपाल राठौर द्वारा प्रदान किए गए। कार्र्यक्रम का संचालन संजय शर्मा व आभार गोपाल राठौर द्वारा किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र एवं छात्रायें, विद्यालय स्टाफ एवं प्रमुख रूप से डॉ. रश्मि गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, प्राचार्य मीनाक्षी शिवहरे, श्रीमती रचना राठौर, संदीप भार्गव उपस्थित थे।