शादी में डांस करने को लेकर विवाद, मारा चाकू

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र के होटल शिवम पैलेस में एक शादी के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। इतने भी जब मन नहीं भरा तो चाकू मार दिये जिससे दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज होटल शिवम पैलेस खिन्नी नाका में शादी समारोह था। इस शादी समारोह में शामिल होने बैराड़ से रमाकांत पुत्र पूरन सिंह धाकड़ आया हुआ था। जहां डीजे पर डांस करने को लेकर बैराड़ के ही शिवम धाकड़ और भूरा धाकड़ से विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनो भिड़ गए और दोनों में जमकर लात घूसे चले। इतनी देर में शिवम और भूरा ने उठाकर रमाकांत में चाकू मार दिया। जिससे रमाकांत घायल हो गया। 

इस बात की शिकायत रमाकांत ने फिजीकल चौकी में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।