पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक ने जहर गटका

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने अपने ही क्वाटर्र पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। अब जहरीले पदार्थ का सेवन आरक्षक ने क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन शिवपुरी में आरक्षक के पद पर पदस्थ आरक्षक देव चौधरी ने आज शाम अपने ही क्बाटर पर जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया है। जिससे आरक्षक की हालात विगडने लगी। साथी आरक्षक उसे लेकर तत्काल एमएम चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद युवक की हालात में सुधार देखते हुए डिस्चार्ज कर दिया है। 

सूत्रों की माने तो उक्त युवक अपने घर जाना चाह रहा था। जिसपर इस युवक ने रक्षित निरीक्षक से छुट्टी की मांग की थी और छुट्टी नहीं मिलने के कारण युवक ने जहर गटका है। वही दूसरी और मामला यह भी सामने आया है कि उक्त आरक्षक ने यह घटनाक्रम अपनी परिवारिक परेशानीयों को लेकर उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और आरक्षक पूर्णत स्वस्थ बताया गया है। 

इनका कहना है- 
आरक्षक ने चूहे मारने की दबाई खाई है। यह आरक्षक अभी कुछ दिनों पहले ही दस दिन की छुट्टी से लौटकर आया है। आज मुझ से फिर एक दिन की छुट्टी की मांग की तो मेने कहा कि तू अलीगढ़ का है एक दिन की छुट्टी से क्या होगा लेना है तो तीन दिन की ले। फिर यह आरक्षक 8 तारीक को छुट्टी पर जाने की कहकर चला गया और शाम 4 वजे तक ड्यूटी पर रहा। 
अरविंद सिंह सिकरवार,रक्षित निरीक्षक शिवपुरी। 

आरक्षक ने चूहे मार दबाई का सेबन कर लिया है। जिससे उसकी हालत विगड़ गई थी अब पूर्णत: स्वस्थ है। अब उसने दबाई का सेवन क्यों किया यह कह नहीं सकते। रही बात छुट्टी की तो यह जनबरी में 20 दिन और अप्रेल में 10 दिन की छुट्टी गया था। तो छुट्टी का तो कारण नहीं बन सकता। हो सकता है कोई घरेलू विबाद हो। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
सुनील कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।