शिवपुरी की लाईफ लाईन सिंध जलावर्धन योजना का जायजा लिया मंत्री राजे ने

शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज सिंध जलावर्धन परियोजना का मढ़ीखेड़ा में अवलोकन कर प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मढ़ीखेड़ा में इन्टेकवेल में स्थापित किए गए दो पम्पों का, पाइप लाइन हेतु बनाए गए पिलरो का भी अवलोकन किया। उन्होंने सतनवाड़ा में फिल्टर प्लान्ट का अवलोकन कर अधिकारियों से प्रगति के संबंध में चर्चा की। इस दौरान खूबत घाटी से पाईप लाइन बिछाए जाने हेतु बनाए जा रहे पिलरों का अवलोकन किया। 

अवलोकन के पूर्व उन्होंने मढ़ीखेड़ा में अधिकारियों की आयोजित बैठक में सिंध जलावर्धन योजना की समीक्षा की। इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पाण्डे सहित दोशियान नगर पालिका आदि के अधिकारीगण साथ थे।