जिला सेवा दल ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

शिवपुरी। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला सेवादल द्वारा सांय 5 बजे शहर सेवादल कार्यालय,पुराने प्रायवेट बस स्टेंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी , निर्वाचित प्रतिनिधि ने स्व.राजीवगांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि देकर नमन किया।

राजीवजी की पुण्य तिथि से ही महिला कांग्रेस शिवपुरी द्वारा महिलाओ को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की गई क्योंकि राजीव जी ने ही महिलाओं के अधिकारों के लिये आरक्षण का ऐतिहासिक बीड़ा उठाया था। तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें स्व. गांधीजी के गांधीजी देश के विकास में कि ये गये कार्य और उनका योगदान और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने उन्हें 21 वीं सदी का महा नायक बताया। राजीव गांधी संचार क्रांति  के जनक और आधुनिक सोच के धनी थे। विधानसभा प्रभारी अमिताभ सिंह हर्शी ने कहा कि सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी दुनिया के युवा राजनेताओं मे से एक था जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजली देते हुये कहा कि राजीव गांधी हर वर्ग के लिये अजीज थे और उनके दिल में युवा और नये भारत के लिये सोच था। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। 

जिला कांग्रेस सेवा दल,अध्यक्ष अनिल उत्साही ने कहा कि देश के युवाओं को सत्ता में सीधी भागीदारी करने के लिये 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अधिकार दिया। 21वीं सदी का भारत बनाने के लिये संचार क्रांति में कंप्यूटरीकृत भारत का निर्माण कर विकसित देशों की श्रेणी में शामिल कराकर भारत को आधुनिक भारत बनाया।

जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने पंचायती राज को मजबूती के लिये राजीव गांधी को विकास पुरूष बताया। वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष पुनीत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, के एल राय,कपिल भार्गव,विनय चंद झा  ने युवा शक्ति को नई पहचान देने वाला महान जननायक बताया, जिन्हौंने देश की एकता अखंडता को अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालालकुशवाह, के एल राय, इरशादपठान, अर्चनाचतुर्वेदी, विनय झा ने राजीव गांधी का देश के प्रति योगदान को स्मरण करते हुये कहा कि उन्हौंने जीवन पर्यन्त कांग्रेस केा मजबूत करने और देश की एकता ओर अख्ंाडता के लिये अपने प्राणों की आहूती देकर अखंड भारत को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर राकेश गुप्ता ,अनिलदाऊ, शहरकांग्रेस अध्यक्ष सिद्वार्थलडा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष हरीश खटीक, योगेश करारे, हरिओम राठौर , विजय शर्मा, आकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, इस्माइल पठान, विवेक अग्रवाल, अजय गुप्ता, विनोद योगी, महिला कांग्रेस के पुष्पा वैश्य, राधा ओझा,ज्योति यादव,कंचनलोधी, सुशीला जाटव, सरला दुबे, सुमन नामदेव, पिंकी सेन, बेबी खान, गुड्डी डांडे, निर्मला राठौर, जसराम धाकड, जनवेद धाकड, जावेद कुर्रेशी, हर्फी जुरहमान, पवन शर्मा, राजेन्द शिवहरे, सुरेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र गुप्ता, रामवीर लोधी, मुकेश परिहार, नितिनव्यास, जितेन्द्र शर्मा, रवि कुलश्रेष्ठ, मोनू कदम, वीर सिंह गुर्जर, संजय सांखला, आदि उपस्थित रहे