बड़ी बहन से मिलने आया BF, नहीं मिली तो छोटी को दबौच लिया


शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के कल्लन सोप फैक्ट्री के पास निवासरत एक किशोरी के साथ एक बैंक के कर्मचारी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। इस बात की शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर देहात थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ धारा  354, 452 ताहि, 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रीति उम्र 15 वर्ष अपने घर में अकेली थी। तभी विशाल पुत्र कैलाश चंद्र गुप्ता निवासी मुरादाबाद जो विवेकानंद कालोनी शिवपुरी स्थित राजेन्द्र त्रिपाठी के मकान में बतौर किराएदार रहता था। पीड़िता के घर में घुस गया एवं किशोरी से पूछा कि बड़ी बहन कहा है। जब किशोरी ने कहा कि वो कहीं गई है। तो सूने होने का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब किशोरी चिल्लाई तो आरोपी किशोरी को छोडकऱ भाग गया। इस घटना की सूचना किशोरी ने अपने परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर देहात थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया गया है आरोपी विशाल उम्र 25 वर्ष निवासी मुरादाबाद हाल विवेकानंद एचडीएफसी बैंक शिवपुरी में एग्रो बीमा शाखा में कर्मचारी है। बताया यह भी गया है कि आरोपी का किशोरी की बड़ी बहिन से प्रेम प्रंसग चल रहा था। इन दोनों में किसी बात को लेकर विबाद हो गया था। जिससे चलते आरोपी अपनी प्रेमिका को मनाने उसके घर गया हुआ था। हांलाकि किशोरी की बड़ी बहिन ने प्रेम प्रंसग के मामले से इंकार कर दिया।

इधर इस मामले में एक और नया खुलासा यह हुआ है कि किशोरी की बड़ी बहिन और आरोपी का प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद यह घटनाक्रम किशोरी के घर बालों को पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। इस घटनाक्रम के चलते उक्त किशोरी के परिजनों ने युवक को फंसाने के उदे्दश्य से यह मामला दर्ज कराया है। हांलाकि इस मामले की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।