सर्व ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क विवाह सम्मेलन 2 जून को

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज का सामूहिक नि:शुल्क विवाह सम्मेलन शिवपुरी शहर में किया जा रहा है। उक्त जानकारी विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामजी व्यास, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मुदगल और सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य कर्ता धर्ता राजेन्द्र पिपलौदा ने एक प्रेस बयान में दी है।

प्रेस बयान में यह भी बताया गया है कि 1 जून को ब्राह्मण समाज के कक्षा 10 और 12 वीं पास उन विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने परीक्षा में  80 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रथम श्रेणी पास होने वाले ब्राह्मण विद्यार्थियों का भी सम्मान होगा। इसके अलावा आर्ईआर्ईटी, एमबीए, एबीबीएस में उत्तीर्र्ण हुए ब्राह्मण विद्यार्र्थी भी सम्मान के पात्र होंगे। सम्मान समारोह में पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा।