बारात की बस में आया कंरट, 2 की मौत

शिवपुरी। बामौरकंला कस्बे में शादी की खुशिंया देर रात उस समय मातम में तब्दील हो गई, जब कुछ बाराती वरमाला के कार्यक्रम के बाद बस की छत पर सोने चले गए, सुबह करीब 4 बजे नशे में धुत्त बस चालक ने अचानक बस स्टार्ट कर दी,जिसके बाद छत पर सो रहे बारातियों में अफरा तफरी मच गई। अ​धिंकाश बाराती तो जैसे-तैसे बस की छत से उतर गए, लेकिन 2 बराती उपर से निकली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिन्है गंभीर अवस्था में पहले सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, फिर झांसी ले जाया गया, जहां एक बाराती ने दम तोड दिया। इस घटना के बाद आरोपी चालक फरार है। 

मायापुर के ग्राम बघारी से फूलसिंह परिहार के बेटे की बारात बामौरकलां से 6 किमी दूर खिसलौनी गांव में रहने वाले सेवक परिहार के यहां पहुंची थी। शादी की रस्मो के बाद करीब 10-12 बाराती उस बस की छत पर जाकर सो गए, जिससे बारात खिसलौनी आई थी। 

बताया जाता है कि सभी बराती गहरी नींद में थे, तभी नशे में बस चालक के बस स्टार्ट कर दी और आगे बढा दी। अधिकांश बाराती तो जैसे तैसे उतर आए,लेकिन इसी हडबडाहट में सहदेव पूत्र पप्पू परिहार उम्र 19 वर्ष व शिक्षक देवीलाल पूत्र रामदयाल लोधी उम्र 50 वर्ष ग्राम मायापुर हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद कंरट से बेहोश हो गए। 

दोनों को झांसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड दिया। मृतक देवीलाल लोधी पेशे से शिक्षक थे, वही इस घटना में एक अन्य युवक सोनू परिहार भी मामूली रूप से घायल हुआ था स्थानीय स्तर पर उसका ईलाज चल रहा है।