बैराड़ में ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क विवाह सम्मेलन, 20 जोड़े हुए एक दूसरे के

बैराड़। जिले के बैराड नगर परिषद में ब्राह्मण समाज का निशुल्क विवाह सम्मेलन पहली बार बैराड में हुआ। जिसमें दूर दराज से 20 जोडे एक दूसरे के परिणय सूत्र में बधें। बैराड में यह निशुल्क सम्मेलन पहली बार पुरानी अनाज मंडी में रखा गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सेवानंद सरस्वती जी चूना खो सरकार उपस्थित रहे। सर्वब्राह्मण परशुराम युवा वाहिनी शिवपुरी के तत्वाधान में नि: शुल्क विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। 

जिसमें अध्यक्ष डॉ.सुखदेव गौतम, संयोजक विवेक पालीवाल, सचिव अशोक शर्मा, सहसचिव धीरज व्यास, प्रदीप त्रिवेदी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज बैराड, धर्मवीर भारद्धाज डेंडरी, बीरू शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा सरपंच, राजेन्द्र सडैया मकरारा, डॉ. प्रदीप भारद्धाज, सुमित अवस्थी, केैलाश अवस्थी, कपिल व्यास, रामनिवास हुल्लपुर, विनोद मडैनिया, सुनील मुदगल पत्रकार, शैलू ऐंचवाडा, रघुवीर शर्मा टौरिया, राघवेन्द्र उपाध्याय, संतोष उपाध्याय अमरपुर, अवदेश शास्त्री, प्रदीप पाराशर, एवं समस्त ब्राह्मण समाज का पूर्ण रूप् से सहयोग रहा।