एक्सीडेंट: शादी के लिए जा रही दुल्हन समेत 2 दर्जन परिजन घायल

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मनपुरा से शिवपुरी सम्मेलन में शामिल होने जा रही पिकअप वाहन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घसटती हुई पलट गई। इस पिकअप वाहन बैठी दुल्हन सहित कई यात्रीयेा के घायल होने की खबर आ रही है।  जानकारी के अनुसार आज शिवपुरी में केवट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें मनपुरा निवासी प्रकाश केवट की लडकी रानी की शादी होनी थी। सम्मेलन में अपनी बेटी की शादी करने के लिए प्रकाश केवट अपनी बेटी और रिश्तेेदारो को लेकर एक पिकअप वाहन से शिवपुरी ला रहा था। 

तभी सरदारपुरा पर ट्रक क्रंमाक युपी 33 जी 8786 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ऑवर टेक करने के चक्कर में पिकअप वाहन में पीछे से टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन घसीटते हुए पलट गया।  इस दुर्घटना में दुल्हन सहित 2 दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलो में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे है। दुर्घटना की जानकारी मिलते हुए सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा घटना स्थल पर पहुंच गए और तत्काल घायलो को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।