भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 को परिणय वाटिका में

शिवपुरी। भाजपा कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राकेश राठौर ने बताया कि भाजपा के संगठन को मतदान केन्द्रों तक विस्तार हेतु विस्तारक योजना के अंतर्गत समयदानी कार्यकर्ताओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 मई को स्थानीय परिणय वाटिका में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भाजपा जिला प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी  के साथ सत्र प्रभारी कार्यकर्ताओं को  पं. दीनदयाल जी के जीवन पर व्याख्यान, सात दिवसीय कार्यकर्ताओं की कार्य योजना तथा कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार व संस्कृति आदि विषयों पर व्याख्यान होंगे। 

इस प्रशिक्षण वर्ग में समयदानी, व्यवस्थापक, निगम मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री अपेक्षित रहेंगे। अत: सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से अपील की गई है समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायें।