डकैत उपाई यादव का दाईना हाथ 10 हजार का ईनामी संग्राम सिंह गुर्जर दबोचा

शिवपुरी। कुख्यात डकैत उपार्ई यादव गैंग के सक्रिय सदस्य और गैंग सरगना उपार्ई यादव का दाहिना हाथ 10 हजार का र्ईनामी डकैैत संग्राम सिंह गुर्जर को शिवपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डकैैत के कब्जे से 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि डकैैत उपार्ई यादव गैंग सक्रिय सदस्य संग्राम सिंह गुर्जर कोटा नाका दीगौधी रोड़ किनारे जंगल में कोई गंभीर बारदात करने की नियत से घूम रहा है। 

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोलारस एसडीओपी सुरजीत सिंह भदौरिया के मार्र्गदर्शन में बदमाश की घेराबंदी हेतु एसआर्ई रविन्द्र सिंह सिकरवार थाना प्रभारी तेन्दुओं के नेतृत्व में पुलिस टीम को डकैत की पतारसी हेतु रवाना किया। पुलिस को कोटा नाका आरटीओ बैरियर के पास जंगल में एक व्यक्ति लोडेड कट्टा दाहिने हाथ में लिए हुए भागता दिखा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संग्राम सिंह पुत्र दौला उर्फ दौलत सिंह गुर्जर उम्र 40 साल बताया। 

चार वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी
आरोपी डकैैत संग्राम सिंह चार वर्र्षो से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन अंतत: वह पुलिस गिरफ्त में आर्ई ही गया। उसकी गिरफ्तारी में एसआर्ई रविन्द्र सिंह सिकरवार के अलावा प्रधान आरक्षक राकेश सिंह सेंगर आरक्षक रविन्द्र सिंह बुंदेला, गजेन्द्र सिंह, सियाराम धाकड़, निरंजन सिंह, बेताल सिंह, रायसिंह और लोकेन्द्र सिंह थाना तेन्दुआ की महत्वपूर्र्ण भूमिका रही।